RPSC कृषि अधिकारी भर्ती 2020: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने कृषि अधिकारी के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक को फिर से खोल दिया है। अब, आयोग ने कृषि अधिकारी के पद के लिए 34 रिक्तियों को जोड़ा है जो पहले 63 थे तथा
कृषि अनुसंधान अधिकारी – कृषि रसायन विज्ञान – 24 पद । अब, रिक्त पदों की कुल संख्या 121 है। इच्छुक उम्मीदवार अब कृषि अधिकारी पदों के लिए rpsc.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह लिंक 20 अक्टूबर 2020 को सक्रिय हो जाएगा और दिनांक 03 नवंबर2020 तक सक्रिय रहेगा। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को नवीनतम अपडेट के लिए आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर देख सकते है।

कृषि अधिकारी भर्ती 2020 रिक्त पदों का विवरण:-
कृषि अधिकारी – 63 पद + 34 = 97 पद
कृषि अनुसंधान अधिकारी – कृषि रसायन विज्ञान – 24 पद
शैक्षणिक योग्यता:-
कृषि अधिकारी – अभ्यर्थी M.Sc. रसायन विज्ञान / बागवानी में डिग्री ।
कृषि अनुसंधान अधिकारी – कृषि रसायन विज्ञान – अभ्यर्थी M.Sc. रसायन विज्ञान / मिट्टी विज्ञान में डिग्री ।
आयु सीमा: – RPSC कृषि अधिकारी भर्ती में आयु सीमा 20 से 40 वर्ष । आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमानुसार छूट दी जाएगा।
वेतनमान: – RPSC कृषि अधिकारी भर्ती में स्तर 14 (ग्रेड पे -5400)|
चयन प्रक्रिया:- RPSCकृषि अधिकारी भर्ती में
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।